उ.प्र, के मुख्यमंत्री असम की राजधानी गुवाहाटी में कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोलेंगे तो गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जयपुर में राफेल को लेकर कांग्रेस की हकीकत बताएंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर हैदराबाद में, जितेन्द्र सिंह चंडीगढ़ में, भाजपा महासचिव राम माधव चेन्नई में, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भोपाल में, बेलगाम में बीएस येदियुरप्पा, अगरतला में असम के मुख्यमंत्री सर्वदानंद सोनवाल, अहमदाबाद में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीश, उ.प्र. के इलाहाबाद में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह कांग्रेस अध्यक्ष से देश से माफी मांगने की मांग करेंगे।
इन जगहों पर करेंगे करेगें ये दिग्गज प्रेसवार्ता
| प्रेसवार्ता की जगह |
प्रेसवार्ता करने वाले दिग्गज |
| त्रिवेंद्रम |
जे पी नड्डा |
| विजयवाड़ा |
डॉ। संबित पात्रा |
| रांची |
भूपेंद्र यादव |
| रायपुर |
रघुवर दास |
| नासिक |
पूनम महाजन |
| पटना |
केशव मौर्य |
| लखनऊ |
शिवराज सिंह चौहान |
| मुंबई |
निर्मला सीतारमण |
| जयपुर |
विजय रुपानी |
| हैदराबाद |
प्रकाश जावड़ेकर |
| गुवाहाटी |
योगी आदित्यनाथ |
| चेन्नई |
राम माधव |
| चंडीगढ़ |
जितेंद्र सिंह |
| भोपाल |
रविशंकर प्रसाद |
| बेलगाम |
बीएस येदियुरप्पा |
| अहमदाबाद |
देवेंद्र फडणवीस |
| इलाहाबाद |
जनरल वीके सिंह |
भाजपा का सबसे बड़ा अभियान
अब तक यह भाजपा का सबसे बड़ा अभियान है, जब पार्टी के शीर्ष नेताओं, मुख्यमंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों और केन्द्रीय मंत्रियों को एक साथ राफेल का सच बताने के लगाया गया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने राफेल पर कांग्रेस पार्टी के आरोपों के अभियान के जारी रहने के बाद यह राजनीतिक कदम उठाया है। इसे 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।