फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगालैंड और मेघालय में छिटपुट हिंसा के बीच मतदान संपन्न

Tue, 27 Feb 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग/ कोहिमा
विज्ञापन
Nagaland Assembly Election 2018
विज्ञापन
पूर्वोत्तर राज्य मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। नगालैंड के अकुलूटो विधानसभा क्षेत्र में सत्तारूढ़ एनपीएफ और एनडीपीपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए जबकि मेघालय में मतदान शांतिपूर्ण रहा। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि मेघालय में 65 फीसदी जबकि नगालैंड में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों में अधिकांश सीटों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। 

हालांकि नगालैंड के दुर्गम इलाकों में मतदान शाम तीन बजे ही खत्म हो गया। मेघायल में लगभग सौ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की वजह से मतदान देरी से शुरू हुआ। 
विज्ञापन


नगालैंड के मुख्य चुनाव अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने बताया कि मोन जिले के तिजित गांव में एक मतदान केंद्र पर सुबह पौने छह बजे देसी बम फेंका गया जिसके धमाके की चपेट में आकर एक व्यक्ति घायल हो गया।

नगालैंड में 59 सीटों के लिए 227 उम्मीदवार जबकि मेघालय में इतनी ही सीटों के लिए 32 महिलाओं समेत 370 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग ने इस बार दोनों ही राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में हुए इन विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन मार्च को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें