फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव परिणाम: रुझानो में जीत मिलती देख राहुल-सोनिया ने दी यह प्रतिक्रिया 

Tue, 11 Dec 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल-सोनिया गांधी
विज्ञापन

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तीन बड़े राज्यों में कांग्रेस का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। रुझानों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस बहुमत की ओर बढ़ते हुए दिख रही है। इससे कांग्रेस नेतृत्व काफी खुश है लेकिन वह फाइनल नतीजों का इंतजार कर रहा है। सोनिया और राहुल गांधी ने बधाई संदेशों को स्वीकार करते हुए कहा, 'अंतिम नतीजों को इंतजार कीजिए।'

विज्ञापन


एक निजी समाचार चैनल ने जब राहुल गांधी से पूछा कि क्या इन राज्यों के चुनाव परिणामों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनमत संग्रह कहा जा सकता है। इसपर उन्होंने कहा, 'हम अंतिम नतीजों का इंतजार करेंगे।' उन्होंने इसपर और कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। सोनिया गांधी ने अपने बेटे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उसने कड़ी मेहनत और पार्टी का नेतृत्व किया है।

राहुल और सोनिया गांधी दोनों ने पार्टी के सांसदों और उपेंद्र कुशवाहा के साथ हंसी-मजाक किया। सोमवार को कुशवाहा ने एनडीए गठबंधन से अलग होने की औपचारिक घोषणा कर दी थी। कांग्रेस मिजोरम और तेलंगाना को हारते हुए दिख रही है। तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव एक बार फिर से सरकार बना सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं मिजोरम में कांग्रेस उम्मीदवार ललथनहवला दोनों ही सीटों से चुनाव हार गए हैं। तीन राज्यों में जीत मिलते हुए देखकर राज्य कार्यालयों में कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें