फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग का फैसला: आगामी विधानसभा चुनावों में बढ़ाया जाएगा मतदान का समय

Thu, 11 Feb 2021 03:42 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच साल 2021 में बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल समेत कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव के मद्देनजर कुछ दलों ने चुनाव आयोग से सिफारिश की है कि मतदान के घंटे बढ़ाए जाएं। चुनाव आयोग ने सभी दलों की सिफारिश को मानते हुए चुनाव के समय को एक घंटे तक बढ़ाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


वहीं चुनाव आयोग ने मतदान के परिणाम को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने सभी राजनीतिक दलों को बताया कि जब एक से अधिक राज्यों में मतदान होता है, तो एक या दो दिन के बाद मतगणना नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि अगर एक राज्य का परिणाम निकलता है तो इससे दूसरे राज्य के मतदान इससे प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा की जनसंख्या के हिसाब से हर राज्यों में मतदान की समय सीमा अलग-अलग होती है इसलिए हम अंत में मतगणना करेंगे।  
विज्ञापन


सुनील अरोड़ा ने कहा कि तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2021 को समाप्त होने वाला है। राज्य में 234 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें से सामान्य वर्ग के लिए 188, एससी के लिए 44, एसटी के लिए 02 सीट हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के मद्देनजर दिशा-निर्देश के तहत मतदान कराए जाएंगे। एक और बड़ी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी लोकसभा चुनाव तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें