तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज मतदान का दिन है। जहां तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर मतदान है, वहीं पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों के लिए वोटिंग है। असम, केरल और पुदुचेरी की तरह तमिलनाडु और बंगाल में भी वोटिंग के पिछले रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद जताई जा रही है।
ऐसे में यह जानना अहम है कि इन दोनों राज्यों में इस बार कितने मतदाता नई सरकार को चुनेंगे? इस बार दोनों राज्यों से मैदान में कितने प्रत्याशी हैं? 2021 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों राज्यों में कितनी वोटिंग हुई थी? किन सीटों पर सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान हुआ था? आइये जानते हैं...