Assam Assembly Election 2026: असम में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 9 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजे आएंगे। चुनावी तारीखों के एलान के बाद अब ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी एआईयूडीएफ ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। पढ़ें, एआईयूडीएफ ने किसे कहां से टिकट दिया है...
असम में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस कड़ी में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से जारी सूची के अनुसार, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल बिन्नाकांडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। एआईयूडीएफ ने अपनी दूसरी सूची में कुल 12 उम्मीदवारों की घोषणा की है। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होगी और इसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
भाजपा की सूची का इंतजार, कांग्रेस ने उतारे 65 प्रत्याशी
राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा की ओर से अभी प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं किया गया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने दो सूची जारी करते हुए कुल 65 नामों का एलान किया है। इसके साथ ही पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के लिए 15 सीटें सुरक्षित भी रखी है। राज्य में विधानसभा की कुल 126 सीटें हैं।
2021 के विधानसभा चुनावों में असम में क्या थे नतीजे?
असम विधानसभा की, 2021 के विधानसभा चुनाव में असम की 126 सीटों में से 60 सीटें सत्ताधारी भाजपा ने जीती थीं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 29 सीटें गईं थीं। बदरुद्दीन अजमल की पार्टी एआईयूडी एफ को 16 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, असम गढ़ परिषद को नौ, यूपीपीएल को छह, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को चार, माकपा को एक सीट पर जीत मिली थी। वहीं, सिबसागर सीट पर निर्दलीय उम्मीदार अखिल गोगोई जीते थे।