फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल: केरल में बोले राजनाथ- बाइडन ने भी माना मोदी का लोहा, राज्य को एलडीएफ-यूडीएफ से बचाएं

Sun, 28 Mar 2021 04:20 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2021 Live: बंगाल और असम में शनिवार को पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया। बंगाल में पांच जिलों की 30 सीटों पर 79.79 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, असम में पहले चरण में कुल 76.92 फीसदी वोटिंग हुई। बता दें कि बंगाल में कुल आठ चरणों में चुनाव होने वाले हैं। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे। वहीं, असम में दूसरे चरण की वोटिंग छह अप्रैल को होगी। यहां पढ़ें पांचों राज्यों से संबंधित चुनावी अपडेट्स... 
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:41 PM, 28-Mar-2021

एर्नाकुलम में राजनाथ का रोड शो रद्द 

केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा की मजबूती बढ़ाने के लिए एर्नाकुल में भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एर्नाकुलम में रोड शो होना था, जिसे रद्द कर दिया गया। दरअसल, खराब मौसम के चलते राजनाथ सिंह का विमान नहीं उतर पाया था। 


 

04:18 PM, 28-Mar-2021

बाइडन ने माना मोदी का लोहा: राजनाथ

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल के त्रिशूर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने क्वाड बैठक में कहा था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हो रहा है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि केरल को एलडीएफ और यूडीएफ से, उनकी विचारधारा से बचाएं औप राज्य को एक बार फिर उसका असली स्थान दिलाएं।
 

04:04 PM, 28-Mar-2021

हम बड़ी जीत हासिल करेंगे- ममता बनर्जी

चांदीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम भविष्यवाणी नहीं कर सकते, मगर जिस हिसाब से मतदान हुआ उसे देखकर मैं कह सकती हूं कि हम बड़ी जीत हासिल करेंगे। 

विज्ञापन
04:00 PM, 28-Mar-2021

रायपुरम सीट विपक्षी दल द्रमुक के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में चेन्नई शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित रायपुरम सीट विपक्षी दल द्रमुक के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है और इस सीट को वापस पाने के लिए वह जी जान से कोशिश कर रही है। पार्टी ने 2001 में यह सीट गंवा दी थी और तब से इस पर अन्नाद्रमुक का कब्जा है। अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता और राज्य के मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार ने इस विधानसभा सीट पर लगातार चार चुनावों में द्रमुक और उसके सहयोगी दल कांग्रेस के उम्मीदवारों को मात दी है। बता दें कि तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव छह अप्रैल को होंगे।

03:50 PM, 28-Mar-2021

ममता बनर्जी ने कहा, मैं वोट होने तक नंदीग्राम में रहूंगी

पूर्वी मेदिनीपुर के चांदीपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैं वोट होने तक नंदीग्राम में रहूंगी। वोट के बाद यहां से जाऊंगी। ममता ने कहा कि मैं आपकी पड़ोसी बनूंगी। एक अप्रैल को चुनाव होने तक मैं अगले तीन दिन नंदीग्राम में रहूंगी। बता दें कि नंदीग्राम में 1 अप्रैल को मतदान होना है। 

विज्ञापन
03:19 PM, 28-Mar-2021

केरल में यूडीएफ 'नागनाथ' और एलडीएफ 'सांपनाथ' है- गिरिराज सिंह 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि केरल में यूडीएफ और एलडीएफ दो पार्टी हैं। एक नागनाथ है और दूसरी सांपनाथ है। केरल की जनता को अब नागनाथ और सांपनाथ नहीं चाहिए, उसे विकासनाथ चाहिए।  

03:03 PM, 28-Mar-2021

ममता के सवाल पर पटलवार

वहीं, गृह मंत्री ने ममता बनर्जी द्वारा पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे पर सवाल किए जाने पर भी पटलवार किया। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने बांग्लादेश दौरे पर कोई प्रचार की बात नहीं कही। पीएम का दौरा दो देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए है। वहां पर उन्होंने न चुनाव की बात कही, न ममता बनर्जी के लिए कुछ कहा है।

02:58 PM, 28-Mar-2021

भाजपा 200 से ज्यादा सीटों के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी- अमित शाह

शाह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि भाजपा 200 से ज्यादा सीटों के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी। असम में भी हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।

02:55 PM, 28-Mar-2021

वर्षों बाद हुआ ऐसा, न फटा बम और न चली गोली

शाह ने कहा कि दहशत थी कि हर बार की तरह गुंडे इस बार भी चुनाव को प्रभावित करेंगे। बंगाल में चुनाव आयोग को सफलतापूर्वक चुनाव कराने में सफलता मिली है। बंगाल के चुनाव में हिंसा आम बात हो गई थी। कई वर्षों के बाद यह पहला चुनाव है जब एक भी बम नहीं फटा है, एक भी गोली नहीं चली है।

 

02:51 PM, 28-Mar-2021

पहले चरण में बंगाल में 26 तो असम में 37 से ज्यादा सीटें जीतेंगे- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में मतदान शांतिपूर्ण और सकारात्मक हुआ है। एक व्यक्ति की भी मृत्यु नहीं हुई है। मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल में हमारी सरकार 30 में से 26 से भी ज्यादा सीटें जीत रही है। हम असम में भी 47 सीटों में से 37 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। 

01:51 PM, 28-Mar-2021

मछुआरों के बैंक खाते में हर साल 6000 रुपए डाले जाएंगे

केरल में राजनाथ सिंह ने कहा कि हर साल हम मछुआरों के बैंक खाते में 6000 रुपए की राशि डालेंगे। हाई स्कूल के छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप देंगे।

01:45 PM, 28-Mar-2021

जब हम सत्ता में आएंगे तो 'लव जिहाद' के खिलाफ एक कानून बनाएंगे- राजनाथ

केरल में रोड शो के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी नीति सभी के लिए न्याय और किसी का तुष्टिकरण नहीं करना है। जब हम सत्ता में आएंगे तो हम 'लव जिहाद' के खिलाफ एक कानून बनाएंगे।

01:31 PM, 28-Mar-2021

केरल के पमबाडी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का रोड शो

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केरल के पमबाडी में रोड शो करते हुए।
 

01:19 PM, 28-Mar-2021

पश्चिम बंगाल: विष्णुपुर में मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो

पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर में भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने रोड शो के दौरान कहा कि शनिवार को मतदाताओं ने रिकॉर्ड मतदान किया। इससे पता चलता है कि यहां परिवर्तन हो रहा है।
 

12:57 PM, 28-Mar-2021

तमिलनाडु: मेलूर विधायक और एआईएडीएमके उम्मीदवार पर मामला दर्ज

तमिलनाडु: मेलूर विधायक और एआईएडीएमके उम्मीदवार पेरियापुल्ला सेल्वम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एक मस्जिद के अंदर चुनाव प्रचार किया, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इस बात की जानकारी मेलूर डीएसपी से समाचार एजेंसी एएनआई को दी।

12:53 PM, 28-Mar-2021

टीएमसी ने मतिगारा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार को बदला

तृणमूल कांग्रेस ने दार्जिलिंग जिले के मतिगारा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवार को बदला। राजेन सुंदर को यहां से अपना प्रत्याशी बनाया।
 

12:50 PM, 28-Mar-2021

चेन्नई में बोले राहुल गांधी- मुझे ऐसा भारत नहीं चाहिए

कांग्रेस नेता राहुत गांधी ने चेन्नई में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे ऐसा भारत नहीं चाहिए जहां एक भाषा दूसरी भाषा से ज्यादा सर्वोपरी हो। जहां एक परंपरा दूसरी परंपरा से ज्यादा सर्वोपरी हो।  मेरे लिए तमिल भाषा उतनी ही महत्तवपूर्ण है जितनी महत्तवपूर्ण अन्य भाषाएं हैं।

12:42 PM, 28-Mar-2021

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि चुनाव के कारण केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल 17/18 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया है। बचत की इस धनराशि से आप क्या-क्या करेंगे? 
 

12:30 PM, 28-Mar-2021

मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, देश में असहिष्णुता तेजी से बढ़ी है- कांग्रेस

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाओं के बीच रविवार को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने ट्वीट किया, मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है देश में असहिष्णुता तेजी से बढ़ी है। सरकार के सारे करतूत जनता देख और समझ रही है। जन विरोधी सरकार का यह रवैया ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है।

12:06 PM, 28-Mar-2021

पुडुचेरी: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

कांग्रेस ने रविवार को आगामी पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। बता दें कि यहां छह अप्रैल को 30 सीटों के लिए चुनाव होना है।
 

11:04 AM, 28-Mar-2021

केरल: राजनाथ सिंह तिरुवनंतपुरम में रोड शो करते हुए

रक्षा मंत्री व भाजपा नेता राजनाथ सिंह तिरुवनंतपुरम में रोड शो करते हुए।
 

10:14 AM, 28-Mar-2021

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी पर कसा तंज

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। मोइत्रा ने कहा है कि जब आप चुनाव आयोग के पास जाते हैं तो पोलिंग एजेंट नियम को बदल दिया जाता है तो क्यों न विधायक उम्मीदवार से जुड़े नियमों को बदल दिया जाए जिससे मोदीजी बंगाल की हर सीट से उम्मीदवार बन सकें।
 

10:08 AM, 28-Mar-2021

भाजपा केरल में हिंसा और भ्रष्टाचार को खत्म करेगी- राजनाथ

तिरुवनंतपुरम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम केंद्र की नीतियों को केरल में प्रभावी रूप से लागू करेंगे। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को हर साल छह गैस सिलेंडर देंगे। भाजपा केरल में हिंसा और भ्रष्टाचार को खत्म करेगी। भाजपा जाति, धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती है। 

09:37 AM, 28-Mar-2021

केरल में भाजपा ही नया विकल्प- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ दोनों केरल में मैत्री मैच खेल रहे हैं। जीत चाहे एलडीएफ की हो या यूडीएफ की, अंत में हार केरल की जनता की हो रही है। जनता महसूस करती है कि राज्य को नए राजनीतिक पार्टी की जरूरत है। अगर नया राजनीतिक विकल्प कोई यहां दे सकता है तो वह भाजपा है।

09:32 AM, 28-Mar-2021

100 फीसदी साक्षरता दर होने के बावजूद भी केरल दूसरे राज्यों से पीछे क्यो?

तिरुवनंतपुरम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं एलडीएफ और यूडीएफ से पूछना चाहता हूं कि केरल में 100 फीसदी साक्षरता दर होने के बावजूद भी यह दूसरे राज्यों के मुकाबले में पीछे क्यों है? मैं मानता हूं कि आजादी के सात दशकों के बाद भी यह राज्य एलडीएफ और यूडीएफ के चंगुल से बाहर नहीं आ पाया है। 

09:12 AM, 28-Mar-2021

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी पर हमला

पश्चिम बंगाल में शनिवार को पहले चरण का मतदान हुआ और इस दौरान कई हिंसा और झड़प की खबरें आईं। इसी बीच चुचुरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और सांसद लॉकेट चटर्जी पर जहरीले रंग फेंका गया। भाजपा सांसद ने टीएमसी पर इसका आरोप लगाया है। लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि शनिवार की शाम वह महिला समर्थकों के साथ रवींद्रनगर के कालीतला मैदान आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। तभी कोडालिया दो नंबर ग्राम पंचायत के तृणमूल पंचायत प्रधान विद्युत विश्वास के नेतृत्व में टीएमसी के गुंडों ने उन पर जहरीला रंग डाला।

08:42 AM, 28-Mar-2021

राहुल गांधी की तमिलनाडु में दो रैलियां

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज तमिलनाडु में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली सभा लाचेरी और दूसरी सालेम में होना है।

08:36 AM, 28-Mar-2021

केरल में सीटें बढ़ेंगी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भाजपा का केरल में मतदान प्रतिशत इस बार निश्चित रूप से बढ़ रहा है और सीटें भी बढ़ेंगी। केरल में कभी एलडीएफ कभी यूडीएफ का क्रम चलता रहा है। लेकिन भाजपा अब केरल में एक विकल्प के रूप में उभर कर आई है। लोगों में विश्वास बढ़ा है कि भाजपा भी यहां भूमिका अदा कर सकती है। बता दें कि केरल में छह अप्रैल को 140 सीटों के लिए मतदान होना है।

08:29 AM, 28-Mar-2021

दो मई को दीदी गईं- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हुए हमले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सौमेंदु की गाड़ी पर हमला नहीं हुआ, यह ममता बनर्जी की निराशा के कारण हुआ है। ममता बनर्जी सत्ता में आई थीं CPM के विरोध में, पर वे सीपीएम से भी आगे बढ़ गई हैं। दो मई को इनका सफाया दिखेगा।

08:23 AM, 28-Mar-2021

चुनावी हलचल: केरल में बोले राजनाथ- बाइडन ने भी माना मोदी का लोहा, राज्य को एलडीएफ-यूडीएफ से बचाएं

Vidhan Sabha Chunav 2021 Live: बंगाल और असम में शनिवार को पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया। बंगाल में पांच जिलों की 30 सीटों पर 79.79 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, असम में पहले चरण में कुल 76.92 फीसदी वोटिंग हुई। बता दें कि बंगाल में कुल आठ चरणों में चुनाव होने वाले हैं। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे। वहीं, असम में दूसरे चरण की वोटिंग छह अप्रैल को होगी। यहां पढ़ें पांचों राज्यों से संबंधित चुनावी अपडेट्स... 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें