फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 अक्तूबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए

Sat, 27 Oct 2018 01:30 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Election 2018
विज्ञापन
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट। 
विज्ञापन


- नई दिल्ली : दिल्ली में पूर्व सैनिकों से मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, "आज हमारी बहुत जरूरी बैठक हुई जिसमें कुछ चीजें सामने आईं। वन रैंक, वन पेंशन (ओआरओपी) मुद्दा सामने आया और पूर्व सैनिकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि ओआरओपी को प्रधानमंत्री द्वारा लागू नहीं किया गया है। 
 



- केरल : केरल में सबरीमाला मंदिर पर चल रहे घमासान पर अमित शाह ने कहा- आज केरल में धार्मिक मान्यताओं और राज्य सरकार की क्रूरता के बीच एक संघर्ष चल रहा है। 
विज्ञापन

 

 

- केरल : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक दिन की यात्रा पर शनिवार को केरल जायेंगे। वहां अमित शाह कुन्नूर में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


- नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व-सैनिकों से मुलाकात करेंगे। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें