फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 नवंबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए

Tue, 27 Nov 2018 10:14 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Election 2018
विज्ञापन
पांच चुनावी राज्यों में से चार में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी तेज हैं। छत्तीसगढ़ में चुनाव संपन्न हो चुका है। मध्यप्रदेश और मिजोरम में 26 नवंबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। अब राजस्थान, तेलंगाना में चुनाव को लेकर नेताओं के सियासी दौरे बढ़ गए हैं। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी बयानबाजी भी तेज हो गई है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद से ही इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट। 
विज्ञापन


- तेलंगाना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रदेश में में दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। भाजपा के कार्यक्रम के अनुसार मोदी दोपहर 12 बजे निजामाबाद और दोपहर 2.30 बजे महबूबनगर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 

- राजस्थान : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट आज डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों के चुनावी दौरे पर रहेंगे। 
 

- राजस्थान : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज प्रदेश में चार जगहों पर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी और सबसे आखिर में उदयपुर में रोड शो करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
- राजस्थान : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज प्रदेश में जालौर, सिरोही और पाली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और शाम 4 बजे उदयपुर में रोड शो करेंगे। 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें