फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 नवंबर 2018: मध्यप्रदेश में पीएम से सीएम तक की रैलियां, पढ़िए पूरी हलचल

Sat, 24 Nov 2018 11:20 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Election 2018
विज्ञापन
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी तेज हो गई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव को लेकर नेताओं के सियासी दौरे बढ़ गए हैं। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी बयानबाजी भी तेज हो गई है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद से ही इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट। 

विज्ञापन

मध्यप्रदेश में पीएम से सीएम तक का दौरा

आज प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। पीएम मोदी, मंदसौर और छतरपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
 


शिवराज सिंह चौहान, खरगौन, उज्जैन, धार, बड़वानी विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां और रोड शो करेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इंदौर राऊ और इंदौर-1 में प्रचार करते नजर आएंगे। वहीं शाहनवाज हुसैन, सिंगरौली और अनूपपुर में प्रचार करेंगे। स्मृति ईरानी पन्ना और दतिया मे सभाएं करेंगी।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने भी झोंकी ताकत

प्रचार के लिए अब बस तीन दिन का वक्त बचा है। ऐसे में पार्टियां कोई कसर छोड़ना नहीं चाहतीं। कांग्रेस भी आज प्रचार की पतवार पूरे जोर से चलाएगी। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सागर, दमोह और टीकमगढ़ में सभाएं करेंगे।
विज्ञापन

 


 नीमच और रतलाम में राजबब्बर दिखेंगे। आगर, मालवा और राजगढ़ में पूर्व सीएम दिग्विजय की रैलियां होंगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया, होशंगाबाद, सीहोर, सागर, रायसेन और अशोकनगर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 

राजस्थान

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज जयपुर, जोधपुर, नागौर और अजमेर जिले की विधानसभाओं में चुनाव प्रचार करेंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें