पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
- नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश, तेलंगाना, मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए कई उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है।
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची यहां देखें
- छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज कई जगह चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। सिंह धमतरी और कांकेर जिले में आयोजित आम सभाओं में सिहावा, धमतरी, अंतागढ़ व कांकेर विधानसभा क्षेत्र में होंगे।