फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 नवंबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए

Mon, 19 Nov 2018 10:16 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Election 2018
विज्ञापन
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी तेज हो गई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव को लेकर नेताओं के सियासी दौरे बढ़ गए हैं। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी बयानबाजी भी तेज हो गई है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद से ही इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट। 
विज्ञापन


- मध्यप्रदेश : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज सागर जिले के रहली और खुरई, विदिशा जिले के पठारी-कुरवाई और सीहोर जिले के पिपलानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। 




- मध्यप्रदेश : केंद्रीय मंत्री उमा भारती मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे चार जगहों पर आयोजित जनसभा में शामिल होंगी। भाजपा के कार्यक्रम के मुताबिक उमा भारती सबसे पहले सुबह 11.40 जबेरा विधानसभा में तेजगढ़, दोपहर 12.50 बजे पवई विधानसभा में रायपुरा, दोपहर 1.40 बजे गुन्नौर और दोपहर 3.05 बजे पन्ना विधानसभा में खोरा में जनसभा को संबोधित करेंगी। 
विज्ञापन


- मध्यप्रदेश : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज मध्य प्रदेश में कई चुनावी सभाओं में शामिल होंगे। भाजपा के कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह सुबह 10 बजे सतना के मैहर में शक्तिपीठ माता शारदा मंदिर में दर्शन करेंगे। दोपहर 12.30 बजे नरसिंहपुर के जनपद मैदान, दोपहर 2 बजे बैतूल और शाम 4 बजे खातेगांव, देव के डाक बंगला मैदान में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें