फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 नवंबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए

Thu, 15 Nov 2018 10:00 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Election 2018
विज्ञापन
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी तेज हो गई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव को लेकर नेताओं के सियासी दौरे बढ़ गए हैं। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी बयानबाजी भी तेज हो गई है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद से ही इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट। 
विज्ञापन


- छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज प्रदेश में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 




- छत्तीसगढ़ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ में आज पांच चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 
 


- मध्यप्रदेश : कांग्रेस के कार्यक्रम के अनुसार कमलनाथ दोपहर 12 बजे होशंगाबाद, दोपहर 1.30 बजे सिवनी मालवा, दोपहर 2.45 बजे सोहागपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे वे बैरागढ़ में बैठक करेंगे। 
 


- मध्यप्रदेश : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 नवंबर को मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभाओं में शामिल होंगे। शाह सुबह 11 बजे बड़वानी, दोपहर 1 बजे शाजापुर और दोपहर 2.15 बजे बड़नगर, उज्जैन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


- छत्तीसगढ़ : भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी आज छत्तीसगढ़ में चार चुनावी सभाओं में शामिल होंगे। भाजपा के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक मनोज तिवारी सुबह 11 बजे नवागढ़, दोपहर 12 बजे पत्थलगांव, दोपहर 2 बजे रायगढ़, दोपहर 3 बजे बेलतरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें