पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
- दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
- केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी।
-
छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए बसपा अध्यक्ष मायावती का चुनाव प्रचार अभियान अगले सप्ताह 25 अक्तूबर से शुरू होगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में मायावती की 26 रैलियां होंगी। तेलंगाना में अभी बसपा प्रमुख के प्रचार अभियान को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बसपा प्रमुख ने पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ को राजस्थान और छत्तीसगढ़ और वीर सिंह को तेलंगाना में चुनाव अभियान का प्रभारी बनाया है।
-
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में होगी। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर होगा मंथन। सीएम शिवराज चौहान भी रहेंगे मौजूद।
-
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आज भाजपा जारी कर सकती है कुछ उम्मीदवारों के नाम।
- तेलंगाना : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज चुनावी दौरे पर तेलंगाना में। यहां वे दो सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे। पहले वे अदिलाबादा जिले के भैंस शहर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे कामरेड्डी में एक और जनसभा को संबोधित करेंगे।