फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 अक्तूबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए

Sat, 13 Oct 2018 01:06 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Election 2018
विज्ञापन
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट। 
विज्ञापन


- नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रुचिक गर्ग कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। नई दिल्ली में राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। 





- छत्तीसगढ़ : प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पाली-तानाखार से विधायक रामदयाल उइके ने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। उइके पिछले 18 सालों से कांग्रेस से जुड़े थे। 
विज्ञापन





- मध्यप्रदेश : केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री व प्रदेश में चुनाव प्रबंधन प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को भोपाल आ रहे हैं। प्रधान रविवार को पार्टी की बैठकों में शामिल होंगे। साथ ही चुनाव प्रबंधन को लेकर प्रदेश के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। 

- छत्तीसगढ़ : बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) राज्य में अपने चुनावी अभियान का आगाज करेगी। बसपा प्रमुख और उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज बिलासपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगी। जेसीसीजे प्रमुख अमित जोगी भी रैली में मौजूद रहेंगे। 

- छत्तीसगढ़ : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज जगदलपुर और रायपुर में कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करेंगे। शाह के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन है।

अमित शाह आज बिलासपुर से प्रस्थान कर 11: 15 को जगदलपुर पहुचेंगे। यहां सुबह मां दंतेश्वरी का दर्शन करने के बाद जगदलपुर के लालबाग मैदान में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करेंगे। 

दोपहर में रायपुर पहुंचकर साइंस कॉलेज मैदान में रायपुर और दुर्ग संभाग के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज सभागृह में बुद्धिजीवी सम्मेलन को समोधित करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें