फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे विधानसभा उपचुनाव

Thu, 31 Oct 2019 07:09 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
अमित शाह और ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में अगले महीने विधानसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के लिए कड़ी चुनौती साबित होंगे। बीते लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका होगा जब यह दोनों राजनीतिक दल चुनावी मैदान में फिर आमने-सामने होंगे। जिन तीन सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं उनमें से एक-एक पर तृणमूल कांग्रेस, भाजपा और कांग्रेस का कब्जा रहा है।

विज्ञापन


अगले महीने पश्चिम मेदिनीपुर जिले की खड़गपुर, नदिया जिले की करीमपुर और उत्तर दिनाजपुर की कालियगंज सीटों के लिए उपचुनाव होगा। कालियगंज सीट कांग्रेस विधायक प्रमथनाथ राय के निधन से खाली हुई है जबकि खड़गपुर सीट से पिछली बार विधायक चुने गए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के लोकसभा सदस्य चुने जाने से रिक्त हुई है।

वहीं, करीमपुर की तृणमूल विधायक महुआ मित्र ने भी कृष्णनगर संसदीय सीट से जीतने के बाद इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के सामने इन चुनावो में जहां लोकसभा के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती होगी, वहीं तृणमूल कांग्रेस इन तीनों सीटों को जीत कर अपने पैरों तली खिसकती जमीन को बचाने का प्रयास करेगी। कांग्रेस और माकपा ने मिलकर उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस खड़गपुर व कालियगंज सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वाममोर्चा के हिस्से खड़गपुर सीट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें