सेना ने स्वदेशी बने राइफल को खराब गुणवत्ता और प्रवाभी रूप से गोली चला पाने में असक्षम होने पर खारिज कर दिया। अब इंसास राइफल को बदलने के लिए सेना जल्द ही उसी तरह के हथियार के लिए नए आवेदन मंगा सकती है।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते फायरिंग टेस्ट में पूरी तरह से विफल होने के बाद सेना ने इशापुर की राइफल फैक्ट्री में में बने 7.62गुणे51 एमएम बंदूक को खारिज करने का निर्णय लिया।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बंदूक में बहुत ढेर सारी कमियां थीं और सेना द्वारा इसके इस्तेमाल के लिए मैगजीन को पूरी तरह से नए रूप में तैयार किए जाने की आवश्यकता थी।