फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए कोविंद नहीं हैं उद्धव की पसंद, मजबूरी में किया समर्थन

Thu, 22 Jun 2017 09:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
विज्ञापन
एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीसामी समेत शिवसेना ने समर्थन दे दिया है। वहीं समर्थन के बाद भी शिवसेना एनडीए उम्मीदवार से खुश नजर नहीं आ रही है। गुरुवार शिवसेना के मुख्यपत्र सामना में छपा उद्धव ठाकरे का लेख तो यहीं कहता नजर आ रहा है। उद्धव ठाकरे ने अपने लेख में लिखा कि उनकी पहली पसंद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत थे। उद्धव ने अपने एक बयान में कहा था कि अगर मोहन भागवत नहीं तो एस एस स्वामीनाथन को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। 
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को जेडीयू ने रामनाथ कोविंद के नाम पर समर्थन को लेकर बैठक की थी, लेकिन बैठक में कोई फैसला नहीं लिया जा सका था। जबकि शाम में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रामनाथ कोविंद के नाम पर समर्थन के लिए तैयार हो गए हैं। वहीं विपक्ष अपने उम्मीदवार को लेकर बैठक कर रहा है।

बुधवार की शाम पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके दिल्ली आवास पर पहुंची। जिसके बाद से यह कयास लगाए जा रहा है कि यूपीए अपनी ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए मीरा कुमार का नाम आगे कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें