फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी, लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाने की अपील की

Fri, 15 May 2020 03:19 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, गुवाहाटी

सार

  • लॉकडाउन दो सप्ताह और बढ़ाने के लिए असम ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखी
  • चिट्ठी में लॉकडाउन में दी जाने वाली छूट पर विचार दिए 
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लोगों को संक्रमित होने से बचाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लागू किया हुआ है। वहीं, कुछ राज्यों ने सरकार से लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने की अपील की है। वहीं, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य ने केंद्र को पत्र लिखकर लॉकडाउन को 18 मई से दो और हफ्तों के लिए बढ़ाने की अपील की है।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त होना है। गुवाहाटी में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने कहा कि सभी राज्यों को लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने को लेकर शुक्रवार तक अपनी प्रतिक्रिया देनी थी और असम सरकार पहले ही अपने पक्ष से केंद्र को अवगत करा चुकी है।


सोनोवाल ने कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के चौथे चरण में उन रियायतों पर भी अपने विचार रख दिए हैं जो वह राज्य के लिए चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस पर विचार करने दिया जाए। मैं अभी इसके बारे में ज्यादा नहीं कहना चाहता। सभी राज्यों ने केंद्र को लिखा है जो बंद की अवधि बढ़ाए जाने पर फैसला लेगा। 
विज्ञापन


वहीं, देश में कोरोना के 3967 नए मामले सामने आए हैं जबकि 100 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 81,970 हो गई है, जिनमें 51,401 सक्रिय हैं, 27,920 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2649 लोगों की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें