फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मारपीट से परेशान हुई महिला, पति की हत्या के बाद कटे सिर के साथ पहुंची पुलिस स्टेशन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 30 May 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुनेश्वरी बरकाटकी - फोटो : ANI

असम के लखीमपुर जिले में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है। मृतक पति उसके साथ सालों से शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा था। महिला अपने पति की हत्या करने के बाद उसके कटे हुए सिर के साथ पुलिस स्टेशन गई।



मामला मंगलवार रात का बताया जा रहा है। मजगांव की रहने वाली ये महिला एक प्लास्टिक के थैले के साथ धालपुर पुलिस चौकी पहुंची। इस थैले में उसके पति का कटा हुआ सिर था। आरोपी महिला गुनेश्वरी बरकाटकी (48) ने ये कबूल कर लिया है कि उसने अपने 55 वर्षीय पति मुधिराम की हत्या की है।


उसने स्थानीय टेलिवीजन चैनल से कहा, "वह मेरे साथ कई सालों से मारपीट कर रहा था। कई बार उसने मुझे कुल्हाड़ी से भी घायल किया। मैंने उसे काफी पहले छोड़ने का सोचा भी लेकिन बच्चों के कारण ऐसा नहीं कर पाई। आखिर में सब असहनीय हो गया, मुझे ये करना पड़ा नहीं तो वो मुझे मार देता।"



 




पांच बच्चों की मां गुनेश्वरी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से अपने पति पर वार किया और करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित पुलिस स्टेशन में एक प्लास्टिक के थैले में उसका कटा सिर लेकर गई।


मामले पर स्थानीय पुलिस का कहना है, "महिला अपने पति के कटे सिर के साथ पुलिस स्टेशन आई और सरेंडर कर दिया। सवाल पूछने पर उसने पति की हत्या की बात कबूल कर ली क्योंकि वह उसके शोषण से परेशान थी। हम अभी आगे की जांच कर रहे हैं।"


एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को गुनेश्वरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next