फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का अब भी पीछा नहीं छोड़ रहा परिवारवाद  

Sat, 09 Apr 2016 06:07 AM IST
एम संजय / अमर उजाला, नलबाड़ी

सार

  • असम में भाजपा ने बना रखा है सूबे के नेताओं के  परिवारवाद को मुद्दा
  • राम-रहीम दोनों की सरकार होगी
     
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवारवाद का सियासी आरोप कांग्रेस का पीछा अब भी नहीं छोड़ रहा है। सोनिया-राहुल के साथ असम कांग्रेस के नेताओं का परिवारवाद भी यहां चुनावी मुद्दा बना हुआ है। कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आए हेमंत विश्वशर्मा अपने चुनावी सभाओं के दौरान जनता के सामने नेहरू-गांधी परिवार के परिवारवाद को गिनाते हुए सूबे की जनता से प्रदेश कांग्रेस के नेताओं का परिवारवाद गिना रहे हैं।
विज्ञापन


वे तरुण गोगोई से लेकर सुष्मिता देव तक के नाम का जिक्र कर रहे हैं। शर्मा का कहना है कि कांग्रेस ने यहा असम विधानसभा चुनाव में 35 नेता पुत्रों और पुत्रियों को टिकट दिया है। ऐसे में कार्यकर्ता का नंबर कब लगेगा।

प्रदेश में परिवारवाद को बढ़ावा देने को लेकर मुख्यमंत्री गोगोई पर सियासी हमला बोलते हुए वे जनता से कहते हैं कि गोगोई की राजनीति टीवी सिरियल सास-बहू सरीखे है। उनका ये परिवारवाद सोनिया और राहुल की प्रेरणा से है। ये सुनते ही जनता से तालियां बजती हैं और वंदे मातरम और भारत माता के नारे शुरू हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

असम राम-रहीम दोनों की सरकार बनेगी

ह‌िमंता-मोदी
अपने 40 मिनट के संबोधन में शर्मा सबसे पहले बदरूदीन अजमल पर सियासी हमला बोलते हैं। बदरूद्दीन पर हमले के जरिए वे बांग्‍लादेशी घुसपैठीयों का भय दिखाकर हिंदू मतों के ध्रुविकरण पर बल देते हैं। तो मुस्लिम मतदाताओं को आगाह भी करते हैं कि उनके मत के बल पर अजमल अपनी सियासी रोटी सेंक रहे हैं।

भाषण के अगले हिस्से में वे कांग्रेस की सियासत को बेनकाब करने के लिए सूबे के पिछडे़पन को हथियार बनाते हैं। संबोधन के अंतिम चरण में वे सरकार में रहकर जनता के लिए किए अपने कार्यों को गिनाते हैं।

उसके बाद सबको विश्वास दिलाते हैं कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर किसी खास वर्ग की नहीं बल्कि राम-रहीम दोनों की सरकार बनेगी। क्षेत्रीय मतों को साधने के लिए वे कहते हैं कि सोनवाल के नेतृत्व में असमी, बिहारी और बंगाली सबके हित के लिए कार्य होंगे। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार का हवाला भी देते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें