फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे  

Sat, 26 Dec 2020 01:12 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
असम पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा नेता अमित शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार रात गुवाहाटी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उनकी आगवानी की। पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक व वित्त मंत्री हिमंत विश्व सरमा ने बताया कि असम की अपनी यात्रा के दौरान अमित शाह राज्य पार्टी कोर समिति और बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

 

यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल-भाजपा-गण सुरक्षा पार्टी गठबंधन का 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी उनसे कई मुद्दों पर चर्चा करेगा। असम में शाह के आधिकारिक कार्यक्रम में मध्य असम के बाताद्रव में वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान के सौंदर्यीकरण कार्यक्रम की आधारशिला रखना शामिल है।

सरमा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह गुवाहाटी में 860 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले देश के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उनसे राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

रविवार की सुबह, शाह यहां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और मणिपुर के लिए रवाना होंगे जहां उन्हें विभिन्न योजनाओं की शुरुआत करनी है। सरमा ने बताया कि शाह रविवार की शाम को नई दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें