फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में टीवी धारावाहिक पर लगा लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप, प्रतिबंधित

Sun, 30 Aug 2020 03:28 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, गुवाहाटी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

असम में एक टेलीविजन धारावाहिक को लेकर बवाल मच गया है। टीवी धारावाहिक पर आरोप है कि उसने लव जिहाद को बढ़ावा देने वाली सामग्री को टीवी पर दिखाया। जिसके बाद इसको लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा  है।

विज्ञापन


दक्षिणपंथी समूहों के विरोध के बाद टेलीविजन धारावाहिक को प्रतिबंधित कर दिया गया। दक्षिणपंथी समूहों ने आरोप लगाया कि यह धारावाहिक ‘‘लव जिहाद’’ को बढ़ावा दे रहा है और हिंदू एवं असमी संस्कृति को बदनाम कर रहा है। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।

गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कामरूप (मेट्रो) जिला स्तरीय निगरानी समिति की अनुशंसाओं पर टीवी धारावाहिक ‘बेगम जान’ को दो महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धारावाहिक का प्रसारण बंद करने के लिए केबल टेलीविजन नेटवर्क (विनियमन) कानून, 1995 के तहत आदेश जारी किए गए।

गुप्ता ने बताया कि एक निजी मनोरंजन चैनल द्वारा प्रसारित धारावाहिक के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर दस सदस्यीय समिति ने विचार-विमर्श किया।

उन्होंने कहा कि समिति की अनुशंसा के आधार पर 24 अगस्त को आदेश जारी किया गया। समिति ने धारावाहिक के प्रसारण से शांति एवं सौहार्द भंग होने की आशंका जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें