आरोपी युवकों ने नाबालिग के साथ करीमगंज जिले के नीलमबाजार थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
असम में नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सब इंस्पेक्टर दीपज्योति मालाकर का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, आरोपी युवकों ने नाबालिग के साथ करीमगंज जिले के नीलमबाजार थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।