फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट साझा करने के मामले में असम का शिक्षक गिरफ्तार

Sat, 29 Feb 2020 07:16 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन

असम के सिलचर में गुरुचरन कॉलेज के एक गेस्ट शिक्षक को पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट साझा करने के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, भौतिकी शास्त्र के शिक्षक सौरादीप सेन गुप्ता ने फेसबुक पर दिल्ली से जुड़े दंगों के चलते पीएम मोदी और भाजपा का कट्टर विरोध किरते हुए ऐसी पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने पीएम के खिलाफ अपमानजनक बातें लिखी थी, इसके चलते पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी कि उनके कॉलेज के ही एक विद्यार्थी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें शुक्रवार रात में इटखोला इलाके में उनके आवास से ही गिरफ्तार कर लिया। 

दरअसल, उन्होंने अपनी पोस्ट साझा कर कथित तौर पर एक समुदाय को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया था। इस पोस्ट को उनके परिवार ने बाद में फेसबुक से हटा दिया था। बाद में विवाद बढ़ने के बाद सेन ने सोशल मीडिया वेबसाइट पर एक पोस्ट शेयर कर इस मामले के चलते माफी भी मांगी। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि सेनगुप्ता के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अलग-अलग समुदायों के बीच दुश्मनी और दंगे जैसे माहौल को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। इस मामले के चलते उनके कॉलेज के विद्यार्थियों समेत अन्य लोग भी उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। 

कॉलेज के विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में ही प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने सेनगुप्ता की सेवाओं पर तत्काल रूप से प्रतिबंधित लगाने की मांग की। सेनगुप्ता के परिजनों के कहने के मुताबिक विद्यार्थियों का एक समूह उनके पीछे पड़ा हुआ है।

उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को विद्यार्थियों का एक समूह जबरन उनके घर में भी घुस आया था यही नहीं उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से पहले भी उन्हें पुलिस मामले की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें