फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: कर्फ्यू में दुकान खोलने पर गिरफ्तार दुकानदार की पुलिस हिरासत में मौत, कार्रवाई की मांग

Sat, 19 Jun 2021 05:05 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, सिलचर

सार

असम के कछार जिले में कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए लागू कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलने के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक दुकानदार की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। यह बात सामने आने के बाद करीब 500 लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर आए और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि  ने बताया कि रोंगपुर पुलिस थाने के कोराटीग्राम इलाके में किराना दुकान मालिक को कर्फ्यू के दौरान दुकान खोलने के आरोप में शुक्रवार को एक ग्राहक के साथ गिरफ्तार किया गया था। 50 वर्षीय दुकानदार बाबुल बानिक ने पुलिस हिरासत में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। इसके बाद उन्हें सिलचर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, दुकानदार की मौत के बाद 500 से ज्यादा लोग कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़क पर निकल आए और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर दुकानदार को हिरासत में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कछार के पुलिस अधीक्षक वीसी चंद्रकांत समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, मृत दुकानदार की पत्नी ने दावा किया कि वह किसी भी बीमारी से पीड़ित नहीं थे और उन्होंने कर्फ्यू के दौरान दुकान नहीं खोली थी, बल्कि परिवार के लिए चीनी लाने गए थे। पुलिस ने बताया कि इलाके में स्थिति तनावपूर्ण, मगर नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें