फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: असम राइफल्स के जवान ने चलाई गोली, दो जवानों की मौत, पांच घायल; खुद को भी गोली से उड़ाया

Wed, 24 Jan 2024 12:55 PM IST
श्वेता महतो अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को, मणिपुर के चंदेल जिले के साजिक ताम्पाक स्थित रानाटॉप पोस्ट पर तैनात 15 असम राइफल्स के एक जवान हवलदार सांगपी बाइट ने कई गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
असम राइफल्स (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंसाग्रस्त मणिपुर में ड्यूटी पर तैनात 15 असम राइफल्स के जवान ने खुद को गोली मारने से पहले अपने साथियों पर अंधाधुंध गोली चलाई। इसमें दो जवानों की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य जवान घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है और सभी की हालत स्थिर बताई गई है। घटना मणिपुर के चंदेल जिले में मंगलवार देर रात साजिक तम्पाक इलाके में हुई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, असम राइफल्स ने दो जवानों की मौत की पुष्टि अभी तक नहीं की है। जबकि मणिपुर पुलिस ने कहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि को, मणिपुर के चंदेल जिले के साजिक ताम्पाक स्थित रानाटॉप पोस्ट पर तैनात 15 असम राइफल्स के एक जवान हवलदार सांगपी बाइट ने कई गोलियां चलाईं। सूत्रों के मुताबिक अपने सहकर्मियों को गोली मारने से पहले शिविर स्थल पर उनके बीच तीखी बहस हुई थी। बहस के दौरान अचानक उसने अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें असम राइफल्स के पांच जवान गोली लगने से घायल हो गए। यह भी पता चला है कि दो जवानों ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया। हालांकि, अभी असम राइफल्स की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। घायल सैनिकों को हेलीकॉप्टर से आगे के उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें