असम राइफल्स ने पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 101.3 ग्राम हीरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी देश म्यांमार से हीरोइन लाई गई थी। सीमा से सटे इलाके में गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखने पर असम राइफल्स के जवानों ने एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास से 100 ग्राम से अधिक हीरोइन बरामद हुई। सुरक्षा बलों ने इससे पहले भी तस्करी के प्रयास को असफल किया था।