फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: मिजोरम में 22 नए मामलों में चार असम राइफल्स और दस एनडीआएएफ के जवान शामिल

Sun, 05 Jul 2020 12:22 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मिजोरम
विज्ञापन
असम राइफल्स के चार सैनिक कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

कोरोना के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रोजाना 20,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ें सामने आ रहे हैं। वहीं शुरुआत में कोरोना के अछूते उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी अब कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। मिजोरम में आज कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए हैं जिसमें चार असम राइफल्स के सैनिक और दस एनडीआरएफ के कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन


मिजोरम में अबतक कोरोना के 186 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक दिन में सामने आए नए 22 मामलों में से 14 मामले आइजोल से, चार मामले सइहा जिला और चार मामले लॉन्गतलाई जिले से हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए 22 मामलों में तीन महिलाएं भी हैं जो कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और तीनों की ट्रैवल हिस्ट्री है।

मिजोरम में कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला 24 मार्च को सामने आया था और ये दूसरी बार है जब राज्य में एक साथ 22 नए मामले सामने आए हैं, इससे पहले दस जून को 51 नए मामले सामने आए थे जो एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। राष्ट्रीय आपदा बचाव दल के दस लोग लुंगवर्ह में तैनात थे जो कि आइजोल से 14 किलोमीटर दूर हैं और असम राइफल्स के चार कर्मचारी आइजोल के जोखासांग में तैनात थे।
विज्ञापन


मिजोरम में कोरोना वायरस के अब 56 सक्रिय मामले हैं और 130 लोग वायरस से ठीक हो चुके हैं। नए मामलों में मरीजों की उम्र 18 साल से लेकर 56 साल तक है जो असम, बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, केरल, मणिपुर और झारखंड से आए थे और इन लोगों को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।
विज्ञापन

 
अधिकारी ने बताया कि सइहा जिल को छोड़कर बाकी जगहों से आए मरीज एसिम्प्टोमैटिक हैं, इन लोगों के सैंपल जोरम मेडिकल कॉलेज में लिए गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें