असम राइफल्स की आइजोल बटालियन, उत्पाद शुल्क और नारकोटिक्स विभाग ने मिजोरम के आइजोल जिले में रविवार को 3.33 करोड़ रुपये की कीमत की मेथाम्फेटामाइन टैबलेट्स बरामद की हैं। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी दी है।