फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम राइफल्स ने खारिज किए महिला आईपीएस के आरोप, बताया बेबुनियाद और मनगढ़ंत

Thu, 23 Jan 2020 12:52 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
विज्ञापन
असम राइफल्स (फाइल फोटो)
विज्ञापन

असम राइफल्स ने महिला आईपीएस अधिकारी के छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को खारिज कर दिया है। असम राइफल्स ने एक बयान जारी कर कहा, सभी आरोप बेबुनियाद, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण हैं। असम राइफल्स ने कहा, महिला अफसर ने म्यांमार से लाई संदिग्ध चीजें छिपाने के लिए हमारे राइफलमैन पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया। असम राइफल्स ने निष्पक्ष जांच और सुनवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


दरअसल, महिला अफसर ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि मणिपुर के तेंगनुपाल में मोरेह कस्बे के पास एक जांच चौकी में असम राइफल्स के एक राइफलमैन ने मेरे साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। जब मेरे सुरक्षाकर्मियों ने दखल देने की कोशिश की तो राइफलमैन ने उन्हें भी खदेड़ा। उसने मेरे खिलाफ अश्लील टिप्पणी और गाली-गलौच की। इतना ही नहीं, जब मैंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करना चाहा तो मेरा फोन छीनने का प्रयास भी किया गया।’ 

महिला अधिकारी की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने राइफलमैन पीके पांडे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तलब किया है। राज्य महिला आयोग ने भी इस मामले रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने कहा था कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें