असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। प्रियंका गांधी ने राज्य दौरे में ब्लॉक से पीसीसी स्तर तक नेताओं से सीधी बातचीत की। चार समितियों संग रणनीति पर मंथन हुआ और जमीनी फीडबैक लिया गया। पार्टी संगठन को मजबूत कर चुनावी मैदान में दमदार उतरने की तैयारी में है।
असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सियासत में गर्माहट तेज है। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। इसी बीच कांग्रेस की अहम बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता रिपुन बोरा ने राज्य में पार्टी की तैयारी को लेकर जानकारी दी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि हमने असम में चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी जो असम के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष हैं, हाल ही में राज्य के दौरे पर आई थीं।
रिपुन बोरा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने असम में संगठन के हर स्तर के नेताओं से बातचीत की। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनकी राय जानी। राज्य चुनाव को ध्यान में रखते हुए बनाई गई चार अलग-अलग समितियों के अध्यक्षों को भी बुलाया गया था। सभी के साथ एक-एक कर बैठक हुई, जिसमें राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इतना ही नहीं सभी नेताओं से सुझाव भी मांगे गए।
ये भी पढ़ें:- साहूकार से परेशान युवक ने दी अपनी जान: पेड़ पर लटका मिला शव, विरोध में परिजनों ने पुलिस स्टेशन के बाहर रखा शव
कांग्रेस की योजना पर क्या बोले बोरा
इसके साथ ही जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस की कोई योजना है कि भाजपा के नेताओं को अपने साथ जोड़ा जाए, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हां, रणनीति तो है, लेकिन इसे मीडिया के सामने नहीं बताया जा सकता। उन्होंने कहा कि मीडिया में बोलने से खेल खत्म हो जाएगा। सही समय पर सब कुछ सामने आएगा। रिपुन बोरा ने विश्वास जताया कि कांग्रेस असम में मजबूती से चुनाव लड़ेगी और बेहतर प्रदर्शन करेगी।
अन्य वीडियो