फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम पुलिस ने पकड़ी 16 करोड़ की ड्रग्स, साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखी थी दो किलो हेरोइन

Sun, 04 Jun 2023 03:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

जब्त की गई हेराइन की अनुमानित कीमत करीब 16 करोड़ रुपए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम पुलिस ने शनिवार को ड्रग पैडलर्स के खिलाफ अभियान चलाया और दो ड्रग पैडलर्स को हिरासत में लिया है। पुलिस ने 16 करोड़ की ड्रग्स जब्त की है। दरअसल पुलिस को खूफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कतागस्थल इलाके में ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने 2.2 किलो हेरोइन बरामद की। 
विज्ञापन


क्या है मामला
चाछर जिले के एसपी सुब्रत सेन ने बताया कि पुलिस ने 143 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई 2.2 किलो हेरोइन बरामद की। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जब्त की गई हेराइन की अनुमानित कीमत करीब 16 करोड़ रुपए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी पुलिस ने ड्रग तस्करी पर निगरानी बढ़ा दी है। शनिवार को भी दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से भी हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


असम में छह करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में छह करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बरपोथर थाना क्षेत्र के नंबर 2 नम्बोर वन पुल के पास तलाशी अभियान शुरू किया और नागालैंड से आ रहे एक वाहन को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने कार के दरवाजे के पैनल में छिपाकर रखे गए 89 साबुन के डिब्बों से 1.10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। गिरफ्तार वाहन का चालक परेश मलिक मादक पदार्थ नागालैंड के दीमापुर से ला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें