फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को असम पुलिस का समन, 23 फरवरी पेशी; सार्वजनिक संपत्ति नष्ट करने के आरोप

Tue, 20 Feb 2024 12:13 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

राहुल गांधी के अलावा सीआईडी ने केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह, भूपेन बोरा, गौरव गोगोई और देबब्रत सैकिया को तलब किया है। इसके साथ ही जाकिर हुसैन सिकदर और रमेन कुमार सरमा को भी समन जारी किया गया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी को असम पुलिस के सीआईडी ने जारी किया समन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम पुलिस के सीआईडी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन जारी किया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान गुवाहाटी में सार्वजनिक संपत्तियों को कथित तौर पर नष्ट करने के मामले में सीआईडी ने राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को तलब किया है।

विज्ञापन


राहुल गांधी के अलावा सीआईडी ने केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह, भूपेन बोरा, गौरव गोगोई और देबब्रत सैकिया को तलब किया है। इसके साथ ही जाकिर हुसैन सिकदर और रमेन कुमार सरमा को भी समन जारी किया गया है। राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं को 23 फरवरी को उसके सामने पेश होने को कहा है।

सूत्रों के मुताबिक एक नोटिस में कहा गया है कि अगर कांग्रेस नेता 23 फरवरी को असम सीआईडी के समक्ष पेश होने में विफल रहते हैं, तो वे सीआरपीसी की धारा 41 ए (3) के तहत गिरफ्तारी के लिए उत्तरदायी होंगे। नोटिस के मुताबिक सभी को 23 फरवरी सुबह 11:30 बजे सीआईडी पुलिस स्टेशन, उलुबली, गुवाहाटी में पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें