फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Police: असम में वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़; एसटीएफ ने आठ गोल्डन लंगूरों को बचाया गया, नौ गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2026 08:26 PM IST
Pavan पीटीआई, गुवाहाटी

सार

असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने चिरांग जिले में वन्यजीव तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया और आठ दुर्लभ गोल्डन लंगूरों को बचाया। तस्करों से दो वाहन, 13 मोबाइल फोन और दस्तावेज बरामद हुए। मामले की आगे जांच जारी है।

विज्ञापन
असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया है और आठ दुर्लभ गोल्डन लंगूरों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई चिरांग जिले में शुक्रवार रात की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ओडिशा दौरे पर प्रधानमंत्री: CM मांझी बोले- हर किसी के जीवन पर PM का असर; राष्ट्रपति बोलीं-देशहित में उठाए कदम

STF ने पुलिस की मदद से चलाया विशेष अभियान
एसटीएफ को गोल्डन लंगूरों की अवैध तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद चिरांग पुलिस की मदद से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सिदली थाना क्षेत्र के बामुनगांव रोड से नौ कथित वन्यजीव तस्करों को पकड़ा गया और उनके पास से आठ गोल्डन लंगूर बरामद किए गए।
विज्ञापन


16 लाख के आठ गोल्डन लंगूर बरामद
पुलिस ने बताया कि गोल्डन लंगूर एक अत्यंत दुर्लभ और संकटग्रस्त प्रजाति है, जिसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल किया गया है। बरामद किए गए लंगूरों की काले बाजार में अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन लंगूरों को कोकराझार जिले के उल्टापानी क्षेत्र से पकड़ा गया था। बाद में स्थानीय दलालों के माध्यम से इन्हें चिरांग लाया गया, जहां से संभावित खरीदारों तक पहुंचाने की तैयारी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Amit Shah: 'पहले देश में एक गोली नहीं बनती थी, आज मिसाइलें बना रहा भारत', कोल्हापुर में जमकर गरजे अमित शाह

दो वाहन, 13 मोबाइल फोन भी किए गए जब्त
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो वाहन, 13 मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए हैं। एसटीएफ ने गिरफ्तार आरोपियों, बरामद गोल्डन लंगूरों और जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए चिरांग वन्यजीव प्रभाग के रूनीखाता रेंज के वन अधिकारियों को सौंप दिया है। पुलिस का मानना है कि यह मामला केवल स्थानीय तस्करी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें