फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: चोर के पास मिलीं फुटबॉलर माराडोना की यादगार चीजें, हुब्लोट घड़ी के बाद आईपैड व जूते से लेकर लाइटर तक बरामद

Sun, 12 Dec 2021 09:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर

सार

असम और दुबई पुलिस ने एक साझा अभियान के तहत शिवसागर जिले से वाजिद हुसैन को गिरफ्तार किया था। उसके पास से दिवंगत फुटबॉलर की कई यादगार वस्तुएं बरामद की गई हैं। 
विज्ञापन
माराडोना की बरामद वस्तुएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना की कई यादगार चीजें असम पुलिस की गिरफ्त में आए एक चोर के पास से मिली हैं। शनिवार को माराडोना की हुब्लोट घड़ी बरामद की गई थी। इसके बाद असम पुलिस के डीजीपी जीपी सिंह ने बताया है कि आरोपी वाजिद हुसैन के पास से माराडोना की जैकेट, खिलौना, रैकेट, जूते, लाइटर व आईपैड भी बरामद हुए हैं। दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना का पिछले साथ निधन हो गया था। 

विज्ञापन


दुबई पुलिस की मदद से गिरफ्त में आया था चोर 
असम पुलिस और दुबई पुलिस के आपसी सहयोग से वाजिद हुसैन को गिरफ्तार किया गया था। असम पुलिस ने उसे शिवसागर जिले से गिरफ्तार किया था, उसके पास से माराडोना की चोरी हुई हुब्लोट घड़ी बरामद हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसके बाद वाजिद हुसैन के पास से अन्य चीजें भी मिली हैं। 

दुबई में काम करता था वाजिद
असम पुलिस ने शनिवार सुबह चार बजे शिवसागर से वाजिद हुसैन को गिरफ्तार किया था। आरोपी दुबई में दिवंगत फुटबॉलर माराडोना के सामान का भंडारण करने वाली कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। वहीं पर उसने माराडोना की हुब्लोट घड़ी चुरा ली थी और असम आ गया था। असम आने से पहले उसने आईपैड, जूते, खिलौने, रैकेट, जैकेट, लाइटर व अन्य चीजें  भी चुराई थीं, जिन्हें बरामद किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें