फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: ऑयल इंडिया के ठिकाने पर आग से अब तक चार की मौत, तीन की हालत गंभीर; मरने वालों में सभी कंपनी के कर्मचारी

Sun, 08 Nov 2026 06:43 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, डिब्रूगढ़।

सार

असम के डिब्रूगढ़ जिले में ऑयल इंडिया के तेंगाखाट स्थित टैंक फार्म में छह नवंबर को रखरखाव के दौरान विस्फोट हुआ था, जिसके बाद आग लग गई। हादसे में अब तक चार कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। रविवार को मैकेनिकल हेल्पर शैलेन गोगोई ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायल कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी कर्मचारी मुंबई की कंपनी स्पेक्ट्रॉन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के थे।
 
विज्ञापन
ऑयल इंडिया लिमिटेड के तेल फैसिलिटी में आग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के डिब्रूगढ़ जिले में ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) के एक ठिकाने पर लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। रविवार को हादसे में घायल एक और कर्मचारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान शैलेन गोगोई के रूप में हुई है। वह मैकेनिकल हेल्पर के पद पर काम करते थे। हादसे में घायल तीन अन्य कर्मचारियों की हालत अभी भी गंभीर है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




किस दिन और कैसे हुआ था हादसा?
यह हादसा छह नवंबर को हुआ था। ऑयल इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, डिब्रूगढ़ जिले के तेंगाखाट स्थित उसके इंटरमीडिएट टैंक फार्म में रखरखाव का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक विस्फोट हुआ और आग लग गई। आग इतनी गंभीर थी कि इसमें कई कर्मचारी घायल हो गए। हादसे वाले दिन ही एक कर्मचारी की मौत हो गई थी। इसके बाद अगले दिन दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। अब रविवार को शैलेन गोगोई की मौत के बाद मृतकों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: ग्रेनाइट कारोबारी वीरामणि के खिलाफ यौन उत्पीड़न की एक और शिकायत, अब तक आठ मामले दर्ज
विज्ञापन


कौन थे हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारी?
अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में मारे गए और घायल हुए सभी लोग मुंबई की कंपनी स्पेक्ट्रॉन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी थे। इस कंपनी को ऑयल इंडिया ने अपने यहां काम के लिए लगाया था। शैलेन गोगोई डिब्रूगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य कर्मचारी अब भी गंभीर हालत में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें