फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: राभा हसोंग स्वायत्त परिषद चुनाव में NDA की बड़ी जीत, 36 में से 33 सीटें मिलीं, CM बोले- फिर भगवा लहर

Sat, 05 Apr 2025 07:06 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।

सार

Assam: असम के राभा हसोंग स्वायत्त परिषद चुनाव में एनडीए ने 36 में से 33 सीटों पर जीत हासिल की। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे 'एक और भगवा लहर' बताया और आदिवासी समुदाय के लिए पीएम नरेंद्र मोदी नीतियों का समर्थन करने के लिए जनता का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
हिमंता बिस्वा सरमा, सीएम, असम - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बड़ी जीत मिली है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर जानकारी दी कि राभा हसोंग स्वायत्त परिषद के चुनाव में एनडीए ने 36 में से 33 सीटों पर जीत हासिल की है।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लिखा, 'असम में एक और भगवा लहर! राभा हसोंग स्वायत्त परिषद की जनता को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का समर्थन किया, खासकर आदिवासी समुदायों के लिए। एनडीए ने 36 में से 33 सीटों पर जीत दर्ज की है।'   

ये भी पढ़ें: बौद्ध धर्म को प्रमुखता दे सद्भाव कायम कर रहे PM, सांस्कृतिक कूटनीति से मजबूत हो रही भारत की भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन


राभा हसोंग स्वायत्त परिषद असम के राभा समुदाय के लिए बनाई गई एक स्थानीय स्वशासी संस्था है, जो विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी विकास से जुड़ी योजनाओं को लागू करती है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें