फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam-Meghalaya Violence: पांचवें दिन मेघालय में हालात सामान्य हो रहे हालात, वाहनों के प्रवेश पर रोक जारी

Sun, 27 Nov 2022 05:04 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी/शिलांग।

सार

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, जयंतिया हिल्स में टायर जलाने की घटना को छोड़ दें तो मेघालय की राजधानी में कोई बड़ी घटना नहीं हुई। सुरक्षाबल तैनात हैं और धारा 144 लागू है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम-मेघालय सीमा पर हुई हिंसा के पांचवें दिन मेघालय में हालात सामान्य होने लगे हैं, जबकि शनिवार को भी असम ने लोगों की मेघालय जाने पर पाबंदी जारी रखी। दूसरी ओर, मेघालय ने राज्य के सात जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक शनिवार सुबह से 10.30 बजे से अगले 48 घंटों के लिए बढ़ा दी है। इस बीच, शिलांग और अन्य जिलों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले। सड़कों पर वाहन की आवाजाही बनी रही।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, जयंतिया हिल्स में टायर जलाने की घटना को छोड़ दें तो मेघालय की राजधानी में कोई बड़ी घटना नहीं हुई। सुरक्षाबल तैनात हैं और धारा 144 लागू है। 

असम पुलिस ने राज्य के लोगों को मेघालय की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। कहा, अगर किसी को आपात स्थिति के कारण पड़ोसी राज्य जाना पड़ता है तो वह मेघालय के पंजीकृत वाहन में ही जाए। उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह असम-मेघालय सीमा पर हुई हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें