फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: असम में आम जनता ने गिराया मदरसा, CM बिस्वा सरमा बोले- 'अलकायदा का सेंटर था'

Wed, 07 Sep 2022 02:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ध्वस्त मदरसे अल कायदा के कार्यालय थे। जनता अन्य ऐसे ही मदरसों को गिराने के लिए आगे आ रही है।
विज्ञापन
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के कई मदरसों का आतंकी संगठनों से लिंक सामने आने के बाद उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जोरों पर है। मंगलवार को यहां गोपालपाड़ा के पखिरुआ के एक मदरसे को ढहा दिया गया। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान सामने आया है। 

विज्ञापन


सरमा ने कहा कि सभी ध्वस्त मदरसे अल कायदा के कार्यालय थे। हमने इनमें से दो या तीन को गिराया, लेकिन अब जनता अन्य ऐसे ही मदरसों को गिराने के लिए आगे आ रही है। खुद मुस्लिम समुदाय के लोग यह कहकर इन्हें ध्वस्त करने आ रहे है कि उन्हें ऐसा मदरसा नहीं चाहिए जहां अल कायदा का काम हो रहा हो। इससे मदरसे का चरित्र बदल जाता है। 

इससे पहले बारपेटा के मदरसे को ढहाया गया था
बता दें कि इससे पहले असम के बारपेटा जिले में अंसारुल्लाह बांग्ला टीम के दो बांग्लादेशी सदस्यों को चार साल तक पनाह देने वाले एक मदरसे को जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद बोंगाईगांव जिले के कबाईटरी पार्ट- IV गांव में स्थित मरकजुल मा-आरिफ क्वारियाना मदरसा को तोड़ा गया था। असम पुलिस ने इस साल मार्च से अब तक AQIS/ABT से जुड़े 37 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें