गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि असम के कोकराझार में हुए आतंकी हमला करने वालों का पता नहीं चला है। इसकी जांच चल रही है। सोमवार को संसद केउच्च सदन में गृहमंत्री का दिया गया यह बयान राज्य के पुलिस महानिदेशक के मुकेश सहाय के बयान से बिल्कुल उलट है।
सहाय ने राज्य और केंद्र सरकार को दी गई रिपोर्ट में कहा है कि इस हमले में नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के सोंगबिजीत गुट (एनडीएफबी-एस) का हाथ है। सहाय केमुताबिक हमले की जवाबी कार्रवाई में मारा गया आतंकी इसी गुट का है।
विपक्ष केसवाल पर राज्यसभा में दिए गए जवाब में राजनाथ ने यह भी कहा कि इस हमले में विदेशी हाथ होने से इनकार नहीं किया जा सकता। गृहमंत्री ने विरोधाभासी बयान दिया कि इस मामले में खुफिया तंत्र की कोई चूक नहीं हुई है।
असम समेत सभी उत्तर पूर्व के राज्यों की खुफिया तंत्र का केंद्र केसाथ उत्तम तालमेल है। राजनाथ ने संकेत दिया कि इस मामले की जांच राज्य पुलिस केबजाए नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) से कराई जाएगी। गौरतलब है कि कोकराझार के बाजार में हुए इस हमले के बाद एनआईए की टीम अनौपचारिक तौर पर राज्य पुलिस के साथ जांच में जुटी है।