गुवाहाटी हाईकोर्ट ने शुक्रवार को देशद्रोह के मामले में असमिया साहित्यकार हीरेन गोहाईं, कृषक मुक्ति संग्राम समिति के नेता अखिल गोगोई और वरिष्ठ पत्रकार मंजीत महंत को अंतरिम जमानत दे दी है। असम पुलिस ने नागरिकता विधेयक पर कथित टिप्पणी के आरोप में इन तीनों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दायर किया था। न्यायमूर्ति एचके शर्मा ने तीनों को पांच-पांच हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दी है।
अदालत ने पुलिस को इस मामले की केस डायरी 22 जनवरी तक पेश करने का भी निर्देश दिया है। बीते सात दिसंबर को नागरिक समाज की बैठक के दौरान इन तीनों की कथित टिप्पणी का स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने उक्त मामला दायर किया था।