फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: हेमंत बिस्वा सरमा बोले, मुस्लिम नहीं देंगे हमें वोट और हम मांगेंगे भी नहीं

Sun, 31 Jan 2021 08:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
हिमंत बिस्व शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन
असम सरकार के वित्त मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय भाजपा को वोट नहीं देता है। बीजेपी को वो सीटें नहीं मिलेंगी जो 'मिया मुस्लिम' के हाथों में हैं। खानापारा के वेटनरी कॉलेज में 4,511 टीचरों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद कहा कि वह यह बात अनुभव के आधार पर कह रहे हैं। बीजेपी को मुसलमानों के वोटों की आवश्यकता भी नहीं है। 
विज्ञापन

 

हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अनुभव के आधार पर कह रहा हूं कि मुस्लिम भाजपा को वोट नहीं देते।  उन्होंने पंचायत व लोकसभा चुनाव में हमें वोट नहीं दिया। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को वो सीटें नहीं मिलेंगी, जहां इनके वोट ज्यादा हैं, लेकिन हम इन सीटों पर भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे, ताकि जो लोग खुद को मुस्लिम वर्ग से नहीं जोड़ते उन्हें कमल या हाथी (असम गण परिषद का चुनाव चिह्न) का विकल्प मिल सके। 
 

सरमा ने यह भी कहा कि जब तक तलाक, बाल विवाह, बहुविवाह जैसी बातें मुस्लिमों की जिंदगी का हिस्सा हैं, हम उनसे वोट नहीं मांगेंगे। हमारे कुछ कार्यकर्ता उनके बीच से हैं। उनका मनोबल न गिरे इसलिए मुस्लिम बहुल इलाकों में भी उम्मीदवार खड़े करेंगे।  बता दें, असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य की करीब 35 फीसदी आबादी मुस्लिम है। ऐसे में राज्य के मंत्री का यह बयान बहुत अहम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें