फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvSA: पकिस्तान ने किया टी-20 टीम का एलान, 2020 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को किया बाहर

Sun, 31 Jan 2021 07:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
विज्ञापन
मोहम्मद हाफिज - फोटो : Social media
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाले टी-20 सीरीज के लिए 20 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी है। पीसीबी ने टीम के सबसे अनुभवी और स्टार खिलाड़ी मोहम्मद हफीज को स्कॉड में शामिल नहीं किया है। हफीज इस वक्त अबू धाबी में टी-10 लीग खेल रहे हैं और पीसीबी के निर्देशानुसार तीन फरवरी तक बायो बबल में नहीं पहुंच पाएंगे। पीसीबी ने अपने सभी खिलाड़ियों को तीन फरवरी तक बायो बबल में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम इस वक्त पाकिस्तान के दौरे पर है और अभी टेस्ट मैच खेल रही है। इसके बाद दोनों टीमें 11 फरवरी से तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेंगी। 

बात करें हफीज की तो 40 वर्षीय ऑलराउंडर ने पिछले कुछ समय में पाकिस्तान की तरफ से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वे साल 2020 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने न्यूजीलैंड में भी 99* और 41 रन की पारी खेली थी। वे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 2323 रन बना चुके हैं और इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। 
विज्ञापन


हालांकि मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम ने साफ कहा कि हफीज को प्रदर्शन नहीं बल्कि उनकी अनुपलब्धता की वजह से टीम में शामिल नहीं किया गया है। हफीज के अलावा सलामी बल्लेबाज फखर जमान और तेज गेंदबाज वहाब रियाज को भी टीम से बाहर रखा गया है। वहीं ऑलराउंडर शादाब खान चोट और इमाद वसीम पारिवारिक कारणों से टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। 

पाकिस्तानी स्क्वॉड: 
बाबर आज़म (कप्तान), हैदर अली, खुशदिल शाह, हुसैन तलत, दानिश अजीज, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, जफर गौहर, फहीम अशरफ, आमेर यामीन, अमद बट्ट, मोहम्मद रिजवान, सरफराज अहमद, शाहीन अफरीदी, हरिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, हसन अली, उस्मान कादिर, जाहिद महमूद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें