फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्किम में घुसपैठ पर असम के राज्यपाल का बयान, ताकतवर चीन से युद्ध टाल रहा है भारत

Fri, 30 Jun 2017 05:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
चीन से डरता है भारत - फोटो : ANI
विज्ञापन
पूर्वोत्तर राज्य असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत मौजूदा समय में चीन से डरता है, इसीलिए लड़ाई टालने की कोशिश कर रहा है। राज्यपाल पुरोहित ने कहा कि चीन हमसे बाद में आजाद हुआ, पर हमसे वो ताकत में बहुत आगे निकल चुका है। हम उसका सामना तक करने की हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन


बदमिजाज चीन पर भड़के भारत ने कहा- बॉर्डर पर कार्रवाई सुरक्षा पर गंभीर खतरा

बरवाली लाल पुरोहित नॉर्थ-ईस्ट के शीर्ष पुलिस अधिकारियों की 24वीं कांफ्रेंस में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चीन हमसे दो साल बाद आजाद हुआ। पर आज परिस्थितियां कुछ ऐसी हो चली हैं कि हम चीन से डरते हैं। China humse 2 saal aage-peechhe swatantra hua tha, aaj paristhiti ye hai ki hum China se darte hain: Assam Governor Banwarilal Purohit — ANI (@ANI_news) 30 June 2017 बनवारी लाल पुरोहित ने अफसोस जताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के राक्षस ने हमें बर्बाद कर दिया, वर्ना हम चीन को टक्कर दे पाते। पर मौजूदा समय में चीन हमसे बहुत आगे है और हम उससे टकराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। हम तो युद्ध को टाल रहे हैं।
विज्ञापन
Ussay war avoid karna chhate hain kyunki hamare se taqat mein bahot aage hai. Bharataachaar ke raakshas ne humko barbaad kiya hai: Assam Guv pic.twitter.com/0hXNjHMYI6 — ANI (@ANI_news) 30 June 2017 पुरोहित को 22 अगस्त 2016 को असम का राज्यपाल बनाया गया था। उनके पास मेघालय राज्य का भी अतिरिक्त प्रभार है। बनवारी लाल पुरोहित विदर्भ जोन के कद्दावर नेता रहे हैं। 
विज्ञापन


62 के युद्ध का वो साल दूसरा था, 2017 का ये साल दूसरा हैः जेटली

गौरतलब है कि सिक्किम में भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने आ चुकी हैं। यहां चुंबी घाटी में चीनी निर्माण कार्यों के चलते विवाद काफी बढ़ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें