फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में सरकारी कर्मचारियों को महीने में एक बार खादी पहनने का फरमान

Tue, 03 Oct 2017 10:44 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
असम में सभी सरकारी कर्मचारियों को महीने में एक बार खादी पहनने का फरमान दिया जाने वाला है। राज्य के वित्त मंत्री हिमांता बिसवा सरमा ने बताया कि अगले साल से हर कर्मी महीने में एक बार खादी का कपड़ा जरूर डालेगा। दरअसल, गांधी जयंती के उपलक्ष में यह कदम उठाने पर जोर दिया गया है, हालांकि बीजेपी शासित सत्तारुढ़ सरकार कर्मियों पर इस नियम को लागू करने की लंबे समय से तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


असम खादी और गांव उद्योग बोर्ड (एकेवीआईबी) की ओर से गांधी जयंती पर आयोजीत एक कार्यक्रम में सरमा ने ये ऐलान किया। उन्होंने बताया कि हर पुरुष कर्मी को दो खादी कमीजें और महिलाकर्मी को दो साड़ी दी जाएंगी। दरअसल, राज्य सरकार को इसके 12 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है और इसका जिक्र साल 2017-18 के बजट में हो चुका है। 

साथ ही सरकार इसके लिए 5 करोड़ रुपये आंवटित भी कर चुकी है। एकेवीआईबी के चेयरमैन कमल  कांता कलिता ने बताया कि वे इस साल तक 50 फीसदी खादी के कपड़ों का काम पूरा करने का लक्ष्य रख रहे हैं, इसलिए दूसरे राज्यों से भी कपड़े खरीदने का प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि असम में खादी से बनी चीजों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अभी हाल ही में एकेवीआईबी के नेशनल फ्लैग और ट्रैडिशनल ड्रैस के जरिए लाखों रुपये की सेल की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें