तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद लगातार भारी बारिश की मार झेल रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि बारिश का स्तर पिछले पांच घंटों में रिकॉर्ड स्तर पार कर चुका है। इस बारिश ने आम जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, साथ ही तीन लोगों की मौत भी हो गई है।
मरने वालों में एक 28 साल का आदमी और उसका 6 महीने का बेटा है। दोनों की मौत उस वक्त हुई जब बंजारा हिल्स में उनके ऊपर दीवार गिर गई।
वहीं भीड़ भरे चारमीनार इलाके में बिजली के झटकों से एक शख्स की मौत हो गई। रिकॉर्ड देखा जाए तो बारिश का स्तर 67.6 मिलिमीटर 4:30 बजे से 8:30 बजे के बीच आंका गया। सड़के भरी हुई हैं और सड़कों पर जाम लगा हुआ है।
Water-logging in various parts of #Hyderabad after incessant rainfall; all schools and colleges to remain closed today. pic.twitter.com/ofS5xi4w5a
— ANI (@ANI) October 3, 2017
हालांकि, राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद नगर निगम और पुलिस से हालात पर जानकारी ली है। उन्होंने नगर निगम को आदेश दिए हैं कि वे हालात पर काबू पाने की किसी कोशिश से पीछे न रहे। हैदराबाद के अलावा मुंबई ऐसा राज्य है, जहां पिछले महीने बारिश ने रिकॉर्ड स्तर पार किया। मुंबई में 24 घंटों के भीरत बारिश का स्तर 331 मिलिमीटर आंका गया।
पढ़ें: मुंबई: एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के ब्रिज पर मची भगदड़ में 22 की मौत, रेल मंत्री ने दिए जांच के आदेश