फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई का सपना दिखा असम की दस किशोरियों को मेड बनाया

Sun, 19 Aug 2018 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
भारत में मानव तस्करी
विज्ञापन

पढ़ाने के नाम पर असम से 10 किशोरियों को लाकर एक महिला और उसके पति ने घरों में नौकरानी बना दिया। आरोप है कि एक किशोरी के साथ दिल्ली के एक मकान मालिक ने दुष्कर्म किया। डरकर दो किशोरियां भाग निकलीं। इनमें एक ने मानव तस्करी का खुलासा किया। 

विज्ञापन


असम की एक किशोरी 16 अगस्त की रात पुलिस को नया गाजियाबाद स्टेशन के पास अकेली घूमती मिली तो पीआरवी ने उसे कविनगर थाने पहुंचा दिया। किशोरी ने बताया कि वह असम के हलवाटीन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। गुवाहाटी निवासी एक महिला और उसका पति करीब एक महीना पहले उनके गांव आई थी और 14 से 17 साल की 10 लड़कियों को पढ़ाने-लिखाने के नाम पर दिल्ली ले आई और नौकरानी बना दिया।

एक लड़की के साथ उसे भी दिल्ली में एक मकान में भेजा गया। करीब एक महीना वहां काम किया। आरोप है कि मकान मालिक उन पर गंदी नजर रखता था। 16 अगस्त की शाम दोनों मौका पाकर घर से भाग निकलीं। पुलिस ने पीड़िता को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द कर दिया है, जबकि दूसरी लापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें