फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में बाढ़ : लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, 54 लाख लोग विस्थापित

Thu, 18 Jul 2019 10:25 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
मोरीगांव जिले में बाढ़ में डूबा एक गांव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

असम में बाढ़ का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बाढ़ की वजह से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। बाढ़ की वजह लगभग 54 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य के 33 में से 28 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। शिवसागर में जलस्तर में कुछ कमी दर्ज की गई है।  

विज्ञापन


काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य पानी में डूबे हुए हैं। ब्रह्मपुत्र और इसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत कई स्थानों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के शाम के बुलेटिन के अनुसार, धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, सोनितपुर, दरांग, उदालगिरी, बक्सा, बारपेटा, नलबाड़ी, चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुब्री समेत 28 जिलों में 53,52,107 लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


एएसडीएमए ने बताया कि गुरुवार को नौ और लोगों की मौत की खबर मिली है। इनमें से तीन लोगों की मौत मोरीगांव, दो की विश्ववनाथ और एक-एक व्यक्ति की मौत सोनितपुर, उदालगिरी, बोंगाईगांव और बारपेटा जिलों में हुई। 

बाढ़ का सबसे अधिक प्रभाव बारपेटा जिले में हुआ है जहां 13.48 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा पूरे राज्य में चार हजार घरों को नुकसान हुआ है। 130 मवेशी बह गए हैं और छोटे बड़े 25 लाख से अधिक पशु प्रभावित हुए हैं। 23 लाख कुक्कुट पालन पक्षी भी प्रभावित हैं। 

बुलेटिन में कहा गया है कि 2.26 लाख से अधिक विस्थापितों ने जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए 1,080 राहत शिविरों और 689 राहत वितरण केंद्रों में शरण लिए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें