फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम : उदालगुरी में कामाख्या-देकरगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस में धमाका, 11 लोग घायल

Sat, 01 Dec 2018 08:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
विज्ञापन

असम के उदलगुड़ी जिले में शनिवार रात को  विश्व प्रसिद्ध सिद्ध शक्ति पीठ कामाख्या देवी से चलने वाली कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुए बम धमाके में 3 लोग जख्मी हो गए। कुछ सूत्रों ने घायलों की संख्या करीब 11 होने की बात कही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक, कामाख्या से चलकर शनिवार रात को करीब 7.04 बजे हईसिंघा रेलवे स्टेशन पहुंची कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक बोगी में धमाका हो गया।

विज्ञापन




गुवाहाटी से करीब 95 किलोमीटर दूर स्थित स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में धमाके से 3 लोग घायल हो गए। घायलों को हईसिंघा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर है। रेलवे और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। असम पुलिस के डीजीपी विशेष ब्रांच पल्लव भट्टाचार्य का कहना है कि धमाके के कारणों की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच जारी है। माना जा रहा है कि हैंड ग्रेनेड या रिमोट आधारित आईईडी के जरिए धमाके को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस धमाके को 1 नवंबर को तिनसुकिया में संदिग्ध उल्फा (आई) आतंकियों द्वारा बंगाली बोलने वाले 5 लोगों की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घटना से पहले आतंकियों ने 22 नवंबर को भी सिबसागार जिले में ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें 2 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।
विज्ञापन


 
पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नृपेन भट्टाचार्य ने ट्रेन में धमाके को लेकर कहा कि यह अभी तक निश्चित नहीं हो पाया है कि धमाके का कारण बम था या ट्रेन में शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि धमाके में कोई मृत्यु नहीं हुई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें